फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिस ने दो नशा तस्कर पकड़े, एक क्विंटल 25 किलो डोडा पोस्त बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत झिंझाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। थाना प्रभारी विरेंद्र कसाना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नारकोटिक्स यूनिट मेरठ के साथ संयुक्त अभियान चलाकर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अभियुक्त मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ग्राम वेदखेड़ी के पास शामली–करनाल हाईवे पर पटनी परतापुर टोल प्लाजा से पहले एक कैंटर को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन से कुल एक क्विंटल 25 किलो 925 ग्राम डोडा पोस्त चूर्ण बरामद किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने नाम विनोद कुमार, सुभाष चंद्र निवासी ग्राम जोशी थाना मतलौड़ा जिला पानीपत हरियाणा बताया। पुलिस ने बताया कि सुनील निवासी पिल्लूखेड़ा जिला जींद हरियाणा मौके से भाग गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मादक पदार्थ को हरियाणा से उत्तर प्रदेश के शामली, बागपत और अन्य जिलोें में ले जा रहे थे। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जल्द ही वांछित आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें