शामली के वीवी डिग्री कॉलेज में आयोजित एनएसएस शिविर में स्वास्थ्य जांच कराती छात्राएं।
- फोटो : SHAMLI
विद्यार्थियों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ
शामली। वीवी डिग्री कॉलेज शामली में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों के रक्त ग्रुप की जांच की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
सोमवार को आयोजित शिविर का उद्घाटन डॉ. अर्जुन वर्मा और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार ने किया। इसके बाद शालू, रचना, सपना ने सरस्वती वंदना, आइशा, रिया, मोनिका ने स्वागत गीत, शगुन और सपना ने रासेयो के लक्ष्य गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में शिविरार्थियों के रक्त ग्रुप की जांच की गई। डॉ. अर्जुन वर्मा ने शिविरार्थियों के रक्त ग्रुप की जांच की। इस अवसर पर उन्होंने शिविरार्थियों को रक्त ग्रुप के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार ने कहा कि 22 मार्च से 30 नवंबर तक जल संरक्षण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतवासी जल बचाकर आने वाली पीढ़ी को जल संकट से बचा सकते हैं। इस दौरान जल ही जीवन है का नारा घर-घर तक पहुंचाने, जल बर्बाद न करेेंगे न करने देंगे, जल है तो कल है, यह सोच लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने जनजागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर निर्भय सिंह, नारायण सिंह, जयविंदर तोमर, दीपक, मेघा, पूजा, दीपा, शालू और प्रिया आदि मौजूद रहे।