फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

विज्ञापन
शामली स्कॉटिश स्कूल में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में दौड़ती एनसीसी कैडेट्स। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
विद्यार्थियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
विज्ञापन

शामली। शिक्षण संस्थाओं में सोमवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर एकता दौड़ का आयोजन किया गया और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. एके गोयल व शिक्षकों ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई और सभी विद्यार्थियों को सरदार पटेल के जीवन आदर्शों पर चलने की सीख दी।
विज्ञापन

स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली में सरदार पटेल की जयंती पर एकता दौड़ रन फॉर यूनिटी और प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अंतर सदनीय दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य आशु त्यागी ने विद्यार्थियों को लौह पुरुष सरदार पटेल के जीवन और आदर्शों के बारे में जानकारी दी।
श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली में प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दौड़ का भी आयोजन हुआ।
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली में बालिकाओं ने एकता दौड़ में प्रतिभाग किया। इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता व बाल सभा का आयोजन किया गया और बालिकाओं को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। एकता दौड़ में कक्षा नौ की छात्रा लवी शर्मा ने प्रथम, कक्षा दस की रियांशी ने द्वितीय और इसी कक्षा की खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उप प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली में चल रहे भारत स्काउट और गाइड शामली द्वारा स्काउटिंग तृतीय सोपान शिविर में सरदार पटेल का जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य वक्ता आचार्य कुलदीप कुमार ने सरदार पटेल के जीवन वृत पर प्रकाश डाला। उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, जिला स्काउट संगठन कमिश्नर सुरेश कुमार ने सरदार पटेल की राष्ट्रीय दृष्टि एक परिवार जैसी बताई। इस दौरान विद्यार्थियों ने एकता का परिचय देते हुए रन ऑफ यूनिटी दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल शामली में प्रधानाचार्य संजय सैनी, मुख्य वक्ता रविंद्र कुमार और कार्यक्रम प्रमुख प्रीति शर्मा ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत, कविता और भाषण के माध्यम से सरदार पटेल के प्रेरणादायी कार्यों को याद किया इस अवसर पर मांगेराम शर्मा, शिवकुमार धीमान, राजीव शर्मा करुणकांत शर्मा व प्रवेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
जैन कॉलेज ऑफ एजूकेशन बनत में एकता दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर प्रबंधक दीपक जैन, प्राचार्या डॉ. अनुपमा शर्मा आदि मौजूद रहे। दौड़ में छात्राओं में प्रथम स्थान कलश, द्वितीय स्थान पर मुस्कान व तृतीय स्थान पर रश्मि जागलान रही। छात्रों में प्रथम स्थान सचिन, द्वितीय पर सोनू और तृतीय स्थान मधुर ने प्राप्त किया।
वीवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, स्वयंसेविकाओं ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ.नीना छोकरा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।
राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली में प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह ने एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों को सरदार पटेल के जीवन एवं राष्ट्रीय एकता के लिये किए गए महत्वपूर्ण योगदान और राजनैतिक निर्णयों की जानकारी दी। इसके बाद राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया। पूर्व सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल अजय सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, नबाबसिंह, श्रवण कुमार, सलेकचंद, संजीव कुमार, लोकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय नंबर 13 रेलपार शामली में प्रधानाध्यापिका रेणुका शर्मा ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर विद्यार्थियों को शपथ दिलाई और एकता रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

85 यू पी बटालियन एनसीसी शामली के तत्वावधान में बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आरके रोशन के निर्देशानुसार वीवी इंटर कॉलेज शामली, श्री सत्यनारायण इंटर कालेज शामली के एनसीसी कैडेट्स ने कैप्टन रजनीश कुमार, लेफ्टिनेंट शिवकुमार, सेकंड ऑफिसर डॉ. विजय कुमार व नायब सूबेदार रामकुमार के नेतृत्व में मुंडेट पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर एकता के लिए दौड़ रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।

होली हेवन स्कूल ऊन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते ?- फोटो : SHAMLI

थानाभवन अर्पण पब्लिक स्कूल में शपथ लेते छात्र छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

शामली सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर मीनार बनाते स्काउट गाइड के छात?- फोटो : SHAMLI

झिंझाना के एसडीएस स्कूल के छात्र एकता दौड़ में भाग लेने जाते हुए।- फोटो : SHAMLI

झिंझाना जैन डिग्री कॉलेज बनत में राष्ट्रीय एकता दिवस पर छात्र-छात्राओं को जानकारी देते शिक्षक।- फोटो : SHAMLI

शामली सत्यनारायण इंटर कॉलेज राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित- फोटो : SHAMLI

शामली में राष्ट्रीय एकता दिवस पर दौड़ती महिला पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI

शामली आरके डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर दौड़ते शिक्षक व छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

शामली सिल्वर बेल्स स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस पर दौड़ते छात्र-छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

शामली में राष्ट्रीय एकता दिवस पर दौड़ते पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें