फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौहपुरूष की जयंती पर दिलाई शपथ, राष्ट्रीय एकता रैली का आयोजन

विज्ञापन
कैराना नगर पालिका में शपथ दिलाते चेयरमैन - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
लौह पुरुष की जयंती पर दिलाई शपथ
विज्ञापन

कैराना। नगर पालिका परिषद में चेयरमैन हाजी अनवर हसन, अधिशासी अधिकारी हेमराज पुंडीर ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने पालिका के स्टाफ को राष्ट्रीय एकता अखंडता की शपथ दिलाई। प्राइमरी स्कूलों के बच्चों की एकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार, लिपिक तासीम, इनाम हसन, इरशाद, रविकांत, सुभाषचंद, असलम आदि मौजूद रहे। मामौर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की ओर से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। रन फार यूनिटी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मामौर के बच्चों, अध्यापकों, विद्यालय प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत सदस्यों, अभिभावकों, वीर अब्दुल हमीद पब्लिक स्कूल, मदरसा दारुल उलूम रहमानिया के बच्चों- शिक्षकों ने भाग लिया। एकता दौड़ को प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद एवं उमरदीन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक सहायक अध्यापक मोहम्मद यामीन द्वारा उपस्थित सभी बच्चों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में सरदार पटेल के जीवन पर आधारित सामान्य ज्ञान की प्रश्नोत्तरी कराई गई। कार्यक्रम में मौलाना शौकीन, नूरदीन, नदीम, शफीक, उमरदीन, सीएचसी कैराना से डा अनिल, डा ऋतु, डा मीनाक्षी, दिलशाद, मास्टर अलीनवाज, शिक्षा, किरण, मास्टर इसरान, मास्टर अनीस, मौलाना साबिर, अफसरुद्दीन आदि मौजूद रहे। सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल में सरदार विद्यालय के भैया बहनों ने रन फॉर यूनिटी में भाग लिया। शुभारंभ किलागेट चौकी प्रभारी एसआई धर्मेंद्र यादव, सुशील कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के प्रबंधक प्रदुमन कुमार, जयप्रकाश गर्ग, डाक्टर राजेंद्र कुमार, मोहनलाल, प्रमोद कुमार, रामकुमार सिंगल आदि ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में दीपांशु सैनी, राकेश कुमार, राजमल सिंह, मोहिंदर सिंह, सचिन कुमार, सुभाषिनी, राजकुमार, विकास, अंकित आदि का मुख्य रूप से सहयोग रहा। प्राथमिक विद्यालय आल खुर्द में बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रधानाध्यापक राजीव कुमार ने बच्चों को लौह पुरुष के जीवन पर प्रकाश डाला। कैराना कोतवाली परिसर में सुबह 11 बजे कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने सभी सब इंस्पेक्टर व पुलिसकर्मियों को परेड कराई। राष्ट्रीय एकता दिवस पर सभी पुलिसकर्मियों को सत्य निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई। इस दौरान इंस्पेक्टर रामभवन सिंह, एसआई उपेंद्र सिंह, नरेश कुमार, रमेश चंद, अंजू सिंह, धर्मेंद्र यादव, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें