थानाभवन में अधिकारियों के साथ बैठक करते गन्नामंत्री सुरेश राणा।
- फोटो : SHAMLI
शामली। प्रदेश गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में गांव के खेल मैदान, सामुदायिक शौचालय, पंचायत घर, तालाबों की सफाई स्वच्छता को लेकर दिशा निर्देश दिए।
रविवार को प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन में अपने फार्म हाउस में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक ली। गांवों में खेल मैदान को चयनित करके विकसित करे। जिले के प्रत्येक गांव में एक सुंदर खेल मैदान होगा। गांव के युवा वहां जाकर खेलकूद व अन्य शारीरिक अभ्यास करेंगे, तो उससे युवा मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ होंगे। तालाब के सुंदरीकरण करने पर जोर दिया। मंत्री ने अफसरों से कहा कि जिले के 15 गांवों में पंचायतघर नहीं थे, पंचायत घरों के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करा दी गई है। जल्द से जल्द पंचायत घर बनवाने, पुराने हो चुके पंचायतघरों का जीर्णोद्धार कराए। जिन गांव में सामुदायिक शौचालय नहीं है, वहां सामुदायिक शौचालय बनवाने, गांव के तालाबों की सफाई के संबंध दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा, ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी मौजूद रहे।