फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक और ट्रॉफी जीतने पर खिलाड़ियों का स्वागत

विज्ञापन
शामली राईफल क्लब पर निशानेबाजों को सम्मानित करते कोच मुकेश चौधरी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शामली रायफल क्लब के निशानेबाजों ने मेरठ में आयोजित फर्स्ट एमएसए शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी एवं पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। क्लब पर पहुंचे विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शामली रायफल क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि मेरठ शूटिंग एकेडमी मेरठ में 19 फरवरी से 22 फरवरी तक शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित हुई। इसमें शामली रायफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाज जतिन निर्वाल ने एयर पिस्टल वर्ग में टॉप आठ वर्ग में चैंपियन ऑफ चैंपियन बनकर प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के एयर रायफल के टॉप आठ खिलाड़ियों के फाइनल मुकाबले में ऋत्विक पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एयर रायफल (आईएसएसएफ ) यूथ मैन वर्ग में पीयूष शर्मा ने 595/600 स्कोर के साथ स्वर्ण पदक और निखिल पुंडीर ने 594/600 स्कोर के साथ रजत पदक जीता। एयर रायफल आईएसएसएफ सीनियर वर्ग में ऋत्विक पाल व विक्रांत सरोहा की टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बृहस्पतिवार को शामली रायफल क्लब पर विजेता खिलाड़ियों का शानदार स्वागत किया गया। मौके पर क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी, तपन मलिक, अंशु चौधरी, गौरव पंवार, कार्तिक बालियान, वंश चौधरी, अक्षित निर्वाल, मयंक मलिक, आर्यन मलिक, प्रीति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें