फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sun, 20 Dec 2015 01:21 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सैंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में चल रही खेलकूद प्रतियोगिताओं का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


रस्सा खींच में ग्रीन हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि कैराना सांसद बाबू हुकुम सिंह को प्रधानाचार्य मीनू संगल व पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में रस्सा खींच बालक वर्ग में ग्रीन हाउस की टीम प्रथम तथा बालिका वर्ग में भी ग्रीन हाउस की टीम विजयी रही।
विज्ञापन


कबड्डी में ंरेड हाउस प्रथम व येलो हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में ब्लू हाउस ने प्रथम व येलो हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डोडजी बाल प्रतियोगिता में येलो हाउस ने प्रथम व ब्लू हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उपप्रधानाचार्य शायजू नायर, एमपी सिंह, अरविंद शर्मा, अमित पंवार, मनोज आर्य, हरिओम वत्स, अमिताभ बनर्जी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें