शामली। शहर के उधम सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय कबड्डी का ट्रायल हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने दम दिखाया। इस दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले बालक और बालिकाओं का चयन मंडल स्तर के लिए किया गया।
शनिवार को बालक जूनियर वर्ग और बालिकाओं के सीनियर वर्ग में ट्रायल हुए, जिसमें 60 बालक और 40 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में शालू, फुरकाना, एलिन, वंशिका, स्माइला, खुशी और बालक वर्ग में अर्पित, वंश, विक्रांत, कामेश, अजय, सागर, नकुल, बादल आदि का चयन हुआ।
जिला उप-क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी ने बताया कि चयनित बालिका 11 नवंबर को सहारनपुर के भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में मंडल स्तर के लिए प्रतिभाग करेंगी। वहीं बालक 15 नवंबर को मंडल स्तर के लिए दम दिखाएंगे। इस दौरान कोच संजू रानी, यशपाल, अमित, दीपा, सतबीर मलिक, बिटटू, ओमसिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।