शामली। उप्र खेल निदेशालय की ओर से उधम सिंह स्टेडियम में सोमवार को हुए ट्रायल में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया।
एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव जबर सिंह खैवाल और उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि ट्रायल में अंडर-16, अंडर-20 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। अंडर-16 में 100 मीटर दौड़ में हर्ष मलिक प्रथम, अनस द्वितीय स्थान पर रहे। 300 मीटर में हर्ष मलिक प्रथम व अनस द्वितीय, 800 मीटर में जागीर प्रथम व नमन द्वितीय, 2 किमी में आजम प्रथम व वंश द्वितीय, हर्डल में मनोज प्रथम व आशीष द्वितीय, लंबी कूद में विकसित प्रथम व आशीष द्वितीय, शॉटपुट में हर्षित प्रथम व मिलन द्वितीय ज्वैलिन में सोनू प्रथम व सतविंद्र द्वितीय, डिस्कस में मनजीत प्रथम व अर्जुन द्वितीय, हाई जंप में विकसित प्रथम व आशीष मलिक द्वितीय, वाकचाल में आदेश प्रथम व मुकुल द्वितीय रहे। बालिकाओं की हाई जंप अंजुम चौधरी का चयन हुआ।
अंडर-20 में 100 मीटर में शुभम प्रथम व शुभम मलिक द्वितीय, बालिकाओं में रीना प्रथम व हर्षी सैनी द्वितीय रहे। 200 मीटर में शुभम मलिक प्रथम व नदीम द्वितीय, 400 मीटर में नदीम प्रथम व शेखर मलिक द्वितीय रहे। 800 मीटर में अजय कुमार प्रथम और मोहित कुमार द्वितीय रहे। 1500 मीटर में सचिन प्रथम व मोहित द्वितीय रहे।
इसके अलावा विभिन्न इवेंट में जावेद, सचिन मान, रजत, शेखर, रूपेश, रोहित, आकाश, तनसीर आदि का चयन हुआ। यह सभी खिलाड़ी पांच जनवरी को मंडल स्तर पर सहारनपुर में खेलेंगे। वहां चयनित खिलाड़ी स्टेट के लिए मुजफ्फरनगर में सात और आठ जनवरी को खेलेंगे। मौके पर प्रधानाचार्य कुलदीप तोमर, कबड्डी कोच संदीप कुमार, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एमएस तोमर, राजा पांचाल, निखिल खैवाल मौजूद रहे।