धरा को हरा-भरा रखने के पौधरोपण किया
शामली। वीवी पीजी कॉलेज शामली की प्रथम इकाई के स्वयंसेवकों ने वन उत्सव के तहत पांचवें दिन सोमवार को ईदगाह में अमरूद, आंवला, बांस और जामुन आदि के पौधे लगाए। इस दौरान ईदगाह कमेटी के तौफीक खान का भी सहयोग रहा। तौफीक खान ने कहा कि पौधों से धरा को हरा भरा रखने के साथ हमारे जीवन में हरियाली लाते हैं।
राष्ट्रीय सेवा योजना शामली के सह जिला नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि एक से सात जुलाई के बीच वन महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें अधिक से अधिक पौधों को लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर स्वयंसेवक मनीष, विकेंद्र, देशवाल, शोएब आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ. खुर्शीद अनवर, अनमोल चौधरी का विशेष सहयोग रहा।
उधर, महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल शामली में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया गया। प्रबंधक श्यामपाल सिंह व प्रबंध समिति के वाइस चेयरमैन डॉ. सत्येंद्र वर्मा ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। प्रबंधक ने कहा कि जो पौधे लगाए जाएं, उनकी देखभाल करना भी जरूरी है। इस अवसर पर अर्जुन, आंवला, नीम, जामुन आदि पौधे लगाए गए। इस अवसर पर ब्रजवीर सिंह, प्रशांत कुमार, अवनीश कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
गांव हथछोया के जूनियर हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, ग्राम प्रधान देवेंद्र तोमर आदि ने ग्रामीणों से अपने घर के प्रांगण और सड़क किनारे अधिक से अधिक पौधरोपण किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सतपाल सिंह, चंटी तोमर, उदय शर्मा, ब्रजपाल तोमर, इलयास आदि लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गांव टपराना में नौशाद ठेकेदार ने ग्रामीणों के साथ सड़क किनारे, कब्रिस्तान, श्मशान घाट, स्कूल आदि सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण कराया। इस दौरान गांव मालेंडी में जनता आदर्श इंटर स्कूल में स्कूल प्रधानाचार्य देवी सिंह तोमर के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर उत्तम जाखड़, विजय, जयराज, नरेश आदि मौजूद रहे।