फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जीआारपी थाने में पिस्टल से चली गोली, दो पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी थाने में पिस्टल से चली गोली, दो पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन

शामली। थाना जीआरपी में सरकारी पिस्टल को चेक करते समय अचानक गोली चल गई। गोली लगने से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। हेड कांस्टेबल के बाएं हाथ में और कांस्टेबल के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों को सीएचसी शामली ले जाया गया, जहां से उन्हें मेरठ मेडिकल रेफर किया गया। उपचार के बाद दोनों की हालत ठीक है और खतरे से बाहर बताई गई है। इस मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन

थाना जीआरपी में शनिवार रात को हेड कांस्टेबल अमरीश कुमार और कांस्टेबल योगेंद्र सिंह की शामली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में एस्कॉर्ट में ड्यूटी थी। ड्यूटी पर जाने के लिए दोनों ने थाने से रवानगी कराई। हेड कांस्टेबल अमरीश कुमार ने थाने से सरकारी पिस्टल ली। थाना कार्यालय में ही हेड कांस्टेबल पिस्टल को चेक करने लगे। उसी समय पिस्टल से अचानक गोली चल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर थाने में अफरातफरी मच गई। पिस्टल से चली गोली हेड कांस्टेबल अमरीश के बाएं हाथ की दो अंगुलियों के बीच से होकर कांस्टेबल योगेंद्र सिंह के बाएं पैर में जा लगी। जीआरपी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिसकर्मियों की मदद से दोनों पुलिसकर्मियों को सीएचसी शामली ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि रात में सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में एस्कॉर्ट में ड्यूटी पर रवानगी के दौरान पिस्टल को चेक करते समय अचानक गोली चलने से दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। यह मामला थाने की जीडी में दर्ज कर लिया गया और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर अवगत करा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में घायल हुए दोनों पुलिसकर्मियों की हालत ठीक है और वे खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें