कब आएगा मेरा सांवरिया, मेरे आंसू पोंछ कर गले लगाएगा...
थानाभवन। नववर्ष के मौके पर नगर में ‘एक शाम खाटू श्याम’ के नाम का आयोजन किया गया। पूरी रात चले कार्यक्रम में आस्था और श्रद्धा कड़ाके की ठंड और घने कोहरे पर भारी पड़ी। पंडाल भी छोटा पड़ गया।
नगर में बालाजी धाम मंदिर ठाकुरद्वारा के सामने आयोजित कार्यक्रम में बिजनौर से आई भजन गायिका आकांक्षा मित्तल ने कब आएगा मेरा सांवरिया, मेरे आंसू पोंछ कर गले लगाएगा... हे गिरधारी नैया मेरी पार लगा दो... भर दे श्याम मेरी झोली रे खाटू श्याम ओ मेरे श्याम... आदि भजनों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कोलकाता से आए गौरव पारिख ने रोते हुए को मेरे श्याम हंसाते हैं, जब कोई नहीं आता मेरे श्याम आते हैं... नादान हूं अंजान हूं श्याम तुम ही तो मेरे भगवान हो... जो खेल गए प्राणों पर श्रीराम के लिए, इक बार तो हाथ उठाओ हनुमान के लिए... हे श्याम तुम ही सहारा हो हारे का किनारा हो आदि भजनों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। रात नौ बजे से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम सुबह चार बजे तक चला।
कार्यक्रम में चुलकाना हरियाणा धाम के महंत विजय दास महाराज ने पहुंचकर शुभ आशीष दिया। कार्यक्रम का संचालन हरिद्वार से आए विजय गोयल ने किया। नरेश, शुभम, भूपेंद्र, प्रवीण आदि ने अपने वाद्य यंत्रों से संगीत दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवम तायल, अमन धीमान, पीयूष मित्तल, मोहित सिंघल, रोहित गुप्ता, मनीष अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, शुभम सिंघल आदि का सहयोग रहा।
थानाभवन के बाला जी धाम मंदिर में आयोजित खाटू श्याम जागरण में भजन प्रस्तुत करती भजन गायिका आकांक्?- फोटो : SHAMLI
थानाभवन के बालाजी धाम मंदिर में आयोजित खाटू श्याम जागरण में झूमते लोग।- फोटो : SHAMLI
थानाभवन के बाला जी धाम मंदिर में आयोजित खाटू श्याम जागरण में मौजूद श्रद्घालु।- फोटो : SHAMLI