फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में शेरो वाली मूर्ति का मुकुट, दानपात्र से नकदी चोरी, श्रद्धालुओं में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर में चोरी से श्रद्धालुओं में रोष
विज्ञापन

थानाभवन। कस्बे के बीच बाजार में दिन में चोरों ने बालाजी धाम मंदिर में मां शेरो वाली की मूर्ति से चांदी का मुकुट और दानपात्र से नकदी चोरी कर ली। शाम को पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने पर चोरी का पता चला। इसके बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। श्रद्धालुओं ने चोरी की घटना को लेकर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

कस्बा थानाभवन के मुख्य बाजार में स्थित बालाजी धाम में शाम के समय जब श्रद्धालु पूजा के लिए पहुंचे, तो मंदिर का दानपात्र उलटा पड़ा हुआ पाया। श्रद्धालुओं ने इसकी सूचना मंदिर कमेटी के लोगों को दी। मंदिर कमेटी के अनिल अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में स्थापित माता शेरो वाली की मूर्ति का चांदी का मुकुट और गल्ले में रखी नकदी चोरों ने चोरी कर ली। गल्ले में हजारों रुपये थे और वह भरा हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि दोपहर में करीब दो बजे मंदिर के गेट खोले गए थे। अंदेशा है कि इसी दौरान मंदिर से सामान चोरी किया गया है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मंदिर में चोरी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है चोर शातिर है या फिर चोरी बच्चों से कराई गई है। मामले की जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें