इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस व एंबुलेंस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल सुनील पुत्र ब्रजपाल निवासी पांथुपूरा को करनाल के अमृतधारा अस्पताल में रेफर किया गया है। जबकि बाकी घायल को मेरठ के लिए रेफर किया गया। हादसे में घायल सुनील पुत्र ब्रजपाल, कल्लू पुत्र कटार सिंह, इंद्रजीत सिंह पुत्र सतीश कुमार निवासी पांथुपूरा, सुमित पुत्र तसवीरा, बंटी पुत्र जीत सिंह, दिलावर पुत्र पितांभर, मनीष पुत्र रामपाल, अनिल पुत्र बनारसी शामिल है।
यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: सियासी घमासान के बीच मथुरा में जयंत विधायक दल के साथ करेंगे बैठक, 26 को CM योगी से मुलाकात अहम