फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप से एक करोड़ नकदी बरामद 

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता थाने के सामने उड़नदस्ता टीम के साथ चेकिंग के दौरान पिकअप से एक करोड़ दो लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने गनमैन और चालक समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने रकम को जब्त कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार दोपहर को गढ़ीपुख्ता थाने के गेट के सामने थाना प्रभारी विजय कुमार, फ्लाइंग स्कवॉड टीम के प्रभारी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार और एफएसटी थानाभवन उपनिरीक्षक मुनेश कुमार पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय शामली की तरफ से आई पिकअप गाड़ी, जिस पर ऑन बैंक ड्यूटी लिखा था, उसे रुकने का इशारा किया। पिकअप रुकने के बजाए तेज गति से दौड़ा दी गई। पुलिस टीम ने मामला संदिग्ध देखकर उसका पीछा कर पकड़ लिया। मैजिक में चालक और गनमैन समेत चार लोग सवार थे। पिकअप के कागजात मांगने पर चालक ने कागजों की फोटो कॉपी दिखाई, लेकिन उन पर कोई मोहर नहीं लगी थी। पुलिस टीम ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें सवार लोगों में से दो के पास पिट्ठू बैग से मोटी रकम बरामद हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि रकम के बारे में पूछताछ करने पर पिकअप सवार लोग कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। 
पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चारों लोगों को हिरासत में ले लिया। मोटी रकम बरामद होने पर एसपी अजय कुमार गढ़ीपुख्ता थाने पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि रकम की गिनती करने पर एक करोड़ दो लाख रुपये मिले। हिरासत में लिए लोगों के नाम रामकुमार निवासी मोहल्ला रामसागर शामली, गौरव कश्यप मोहल्ला धीमानपुरा शामली, देवेंद्र सिंह निवासी गांव फतेहपुर थाना कांधला और राजीव निवासी गांव लिलौन थाना कोतवाली शामली है। इनमें राजीव गाड़ी चालक और देवेंद्र सिंह गनर है। गनर के पास डीबीबीएल बंदूक और 15 कारतूस मिले। एसपी का कहना है कि बरामद रकम को कहां से लाया गया और कहां लेकर जाया जा रहा था, इस बारे में अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। उन्होंने बरामद रकम को लोकसभा चुनाव में लालच देने या वोट प्रभावित करने के लिए ले जाने की आशंका जताई। एसपी ने बताया कि बरामद रकम को जब्त कर लिया गया है और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। एसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


इनकम टैक्स की टीम पहुंची
पुलिस ने गाड़ी में सवार लोगों से बरामद हुई रकम के बारे में इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी गई है। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी थाने पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने रकम कहां से आई और कहां ले जाई जा रही थी, इसके बारे में कुछ नहीं बताया। इससे उन लोगों पर शक और गहरा हो गया था। बाद में उन्होंने बताया कि उनकी निजी कंपनी का बैंक से एटीएम में रकम डालने का कांट्रेक्ट है। यह जानकारी मिलने पर संबंधित बैंक अधिकारियों को अवगत कराया गया। बैंक अधिकारी भी थाने पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही असलियत का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें