फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी पर तैनात किया जाए डॉक्टर

Mon, 24 Oct 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। एलम पीएचसी पर चिकित्सक तैनात न होने के कारण ग्रामीणों को उपचार में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे आक्रोशित कई गांव के लोगों ने नौजवान भारत सभा के बैनर तले पंचायत कर पीएचसी पर चिकित्सक तैनात किए जाने की   मांग की है। 
विज्ञापन


एलम पीएचसी पर एलम, भारसी, भनेड़ा, नाला और कनियान गांव के करीब 50 हजार लोग उपचार के लिए निर्भर हैं। स्वास्थ्य केंद्र  चिकित्सकों सहित 15 लोगों का स्टाफ तैनात होना अनिवार्य है, लेकिन पीएचसी पर चिकित्सक की कमी के चलते स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर    इलाज न मिल पाने के कारण बुखार के चलते कई लोगों की मौत हो चुकी है। 

क्षेत्र में सैकड़ों लोग बुखार की चपेट में हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों की तैनाती को लेकर ग्रामीण कई बार अधिकारियों से मिल शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रविवार को भारत नौजवान सभा के बैनर तले ग्रामीणों ने एलम इंटर कॉलेज में पंचायत की। जिसमें इस समस्या को लेकर डीएम से मिलने का निर्णय लिया गया। कहा कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन


 पंचायत का संचालन प्रवेंद्र और अध्यक्षता बलजोर सिंह ने की। चेयरमैन उदयवीर सिंह, पूर्व चेयरमैन रामकिशन, राजपाल        सिंह, ओमवीर, देवेंद्र, सुनील, रामकिशन, सुदेश, मनोज, जयवीर सिंह, अली हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें