सीएमओ को ज्ञापन देते फार्मासिस्ट। स्रोत संगठन
शामली। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शुक्रवार को फार्मासिस्ट का पद नाम बदलने और वेतनमान बढ़ाने समेत 18 सूत्री मांग को लेकर शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। उन्होंने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सीएमओ को ज्ञापन सौंपा।
विभिन्न मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में फार्मासिस्ट सीएमओ कार्यालय पर इकट्ठे हुए। फार्मासिस्टों ने पदनाम बदलने, वेतनमान बढ़ाने, नए पदों का सृजन करने और पदोन्नति के अवसर बढ़ाने समेत विभिन्न मांगें उठाई। एसोसिएशन के अध्यक्ष यूएस भट्ट ने बताया कि 18 सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिन का धरना जिला मुख्यालय पर दिया गया है। इसके बाद प्रदेश मुख्यालय पर 20 नवंबर को धरना आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी सदस्यों से लखनऊ में आयोजित धरने में शामिल होने का आह्वान किया।
एसोसिएशन के सचिव संजीव शर्मा ने बताया कि प्रदेश मुख्यालय पर धरने के बाद भी सरकार की ओर से कोई सकारात्मक रुख नहीं अपनाया गया तो आगे आंदोलन की रूपरेखा की घोषणा की जाएगी। इस दौरान गजेंद्र, संजीव, अजय, मनोज, सुनील, नितिन, अमित, दीपक, परमेंद्र, पंकज, आदेश, प्रवीण, अरविंद, योगेंद्र, शिवम और मो. अली आदि मौजूद रहे।