फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर लाठी-डंडे से हमला, घटना सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। पेट्रोल पंप पर कार में सीएनजी भरवाने आए युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ लाठी-डंडे से जमकर मारपीट की। जिसमें पेट्रोल पंप के कई कर्मचारी घायल हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

कस्बे में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे मार्ग पर अजीज फिलिंग सेंटर पर सीएनजी भरवाने वालों की लंबी लाइन लगी थी। तभी कार में सवार दो युवक बिना लाइन के ही सीएनजी भरवाने की जिद करने लगे। जिसके बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने नंबर आने पर ही सीएनजी भरवाने की बात कही। आरोप है कि कार सवार पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट पर उतारू हो गए। जब कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो कार से लाठी डंडे निकालकर दोनों युवकों ने पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दोनों कार सवार मौके से फरार हो गए। घटना के बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल पेट्रोल पंप कर्मचारियों को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। थानाभवन थाना प्रभारी ने बताया कि घटना जानकारी में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें