कैराना। गांव तीतरवाड़ा में प्लाट के विवाद के मुकदमे की रंजिश में सात वर्षीय बच्ची पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया। इसमें बच्ची गंभीर घायल हो गई। बच्ची का उपचार दिल्ली अस्पताल में चल रहा है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शनिवार को थाना समाधान दिवस में गांव तीतरवाड़ा निवासी प्रदीप कुमार ने तहरीर दी। बताया कि उसका गांव के ही रामकुमार के साथ प्लाट के विवाद का मुकदमा चल रहा है। इस कारण आरोपी उसके परिवार से रंजिश रखता है।
बृहस्पतिवार शाम चार बजे उसकी बेटी अनिका खेल रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसकी बेटी पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया। इससे उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को पहले शामली जिला चिकित्सालय दिखाया गया जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया था।