फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक अवकाश में भी व्यापार करने की मिले अनुमति

विज्ञापन
शामली साहयक श्रमआयुक्त को ज्ञापन देते व्यपारी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल डीएम जसजीत कौर से मिला। ज्ञापन देकर व्यापारियों की समस्याओं को रखकर उनका समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि दीपावली तक व्यापारियों की दुकानें साप्ताहिक बंदी के दौरान खुले रहने की अनुमति दी जाए। इसके अलावा पिछले गन्ना सीजन में शुगर मिल में आने वाले गन्ने की ट्रॉलियों और बोगियों द्वारा बाजारों में लगे जाम की समस्या ने विकराल रूप ले लिया था। इस बार चीनी मिलो का पेराई सत्र शुरू होने वाला है। जाम की समस्याओं के निदान के लिए शामली चीनी मिल के प्रबंधकों से विचार-विमर्श करके कार्ययोजना बनाने का अनुरोध किया है। डीएम ने दोनों समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष चंद धीमान नगराध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नगर महामंत्री रवि संगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें