फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा लगाने की अनुमति की मांग

विज्ञापन
शामली में प्रैस वार्ता करते सपा जिला अध्यक्ष अशोक चौधरी व अन्य नेता - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। थानाभवन गन्ना सहकारी विकास समिति के चेयरमैन अशोक चौधरी ने कहा कि जिला प्रशासन ने धारा 144 समाप्त होने पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा लगाने की अनुमति दे। अनुमति नहीं दी, किसान महापंचायत आयोजित कर जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा के जिलाध्यक्ष के स्वागत जुलूस में धारा 144 का उल्लंघन करने वाले वाले भाजपा कार्यकर्ताओं केेे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को पत्रकार वार्ता करते हुए थानाभवन गन्ना सहकारी विकास समिति के चेयरमैन अशोक चौधरी ने कहा कि गन्ना विकास समिति थानाभवन परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा लगाने का एजीएम में सर्वसम्मति से प्रस्ताव परित किया गया था। प्रतिमा लगाने के लिए गन्ना किसानों से धन इकट्ठा करके जयपुुर के कलाकारों से प्रतिमा बनवाई। 23 दिसंबर को प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया था, लेकिन जिला प्रशासन ने एक दिन पहले धारा 144 लागू करने का हवाला देते हुए प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम स्थगित करा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में धारा 144 लागू होने के बाद भी भाजपा जिलाध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें शहर मे जाम लगा रहा। धारा 144 का उल्लंघन किया गया है। भाजपा सरकार के इशारे पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थापना रोकने का काम किया गया है। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन गन्ना समिति थानाभवन परिसर मे चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा लगाने की अनुमति दे, अन्यथा जल्द ही महापंचायत आयोजित करके प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर शामली गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन महाराज सिंह लांक, मांगेराम मलिक, भैंसवाल के पूर्व प्रधान उमेश कुमार, विनोद वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें