फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के बारे जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नागरिकता संशोधन कानून जन जागरण अभियान के संवाद कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी ने शामली के सेक्टर बंतीखेड़ा, खेड़ी बैरागी, मालैड़ी में बैठक आयोजित करके नागरिक संशोधन कानून के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के छह साल के शानदार कार्यकाल से विपक्ष घबराकर भ्रम फैला रहा है। नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं, बल्कि प्रताड़ित हिंदू, सिक्ख, पारसी, जैन, बौद्ध, ईसाईयों को नागरिकता प्रदान करेगा। नागरिकता संशोधन अधिनियम को अपना समर्थन देने के लिए 8866288662 पर मिस्ड काल करे। प्रधानमंत्री आफिस पर धन्यवाद पोस्ट कार्ड भेजे। इस अवसर पर जिला मंत्री भाजयुमो रोहित विश्वकर्मा, गढ़ीपुख्ता मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सिलावर अध्यक्ष ऋषिपाल फौजी, अनिल प्रधान, संजीव सोंटा, सोमदत्त शर्मा, अंकित राय एवं सेक्टर संयोजक और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें