शामली। भारतीय योग संस्थान की ओर से महिला योग शक्ति दिवस के मौके पर योग प्राणायाम कराया गया। योग प्राणायाम और खान पान से शरीर को सुंदर और स्वस्थ बनाने पर जोर दिया।
बुधवार को शहर के महावीर मार्ग स्थित जैन धर्मशाला में भारतीय योग संस्थान की ओर से महिला योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि जैन कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या रुचिका ढाका और भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान तरुण जैन द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर सुमित गुप्ता ने तड़ासन, वृक्षासन, कुलश्रेष्ठ सैनी ने दंडासन, वक्रासन के बारे में जानकारी दी। किरण शर्मा ने मंढूकासन, इंदु जैन ने कमर के लिए योगा प्राणायाम को लाभकारी बताया। जिला महामंत्री अरुण जैन ने खान पान के बारे में बताया। सुषमा मित्तल, सुमन तायल ने सरस्वती वंदना की। राहुल शर्मा ने सेतुबंध आसन कराया। यह आसन सर्वाइकल में लाभकारी होता है। विजयलक्ष्मी ने शवासन, तड़ासन के बारे में बताया। अशोक कुमार ने योग से किस प्रकार स्वस्थ रह सकते हैं, इसकी जानकारी दी। अलका जैन ने कपालभाति, नाड़ी शोधन, ब्राह्मणी प्राणायाम कराए। इस मौके पर मदनलाल, नरेश चंद्र, शिव कुमार मित्तल, मनोज गोयल, ब्रहम सिंह, कृष्णपाल मौजूद रहे। संचालन सुषमा मित्तल ने किया।