फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बिजली कटौती के कारण लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-करीब दस घंटे नहीं आई बिजली, लो वोल्टेज भी कर रही परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र में दो दिन से बिजली कटौती से ग्रामीण व कस्बावासी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि पूरे दिन आपूर्ति नहीं आती। कुछ लोग अपने कार्य को पूरा करने के लिए जनरेटर का इस्तेमाल कर रहे हैं या शाम तक बिजली आने का इंतजार करते हैं।
सोमवार को कस्बा गढ़ीपुख्ता फीडर में ब्रेक डाउन होने से कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र के लोग करीब दस घंटे परेशान रहे। रविवार को भी विद्युत लाइन केबल बॉक्स में फाल्ट आने से आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली न आने से सबसे बड़ी पेयजल की समस्या उत्पन्न हुई। इससे लोग काफी परेशान रहे। सुबह छह बजे गुल हुई बिजली फाल्ट ठीक होने पर करीब दोपहर बाद बहाल हुई। कस्बे वासियों का कहना है विद्युत आपूर्ति बहाल होने के बाद भी लो वोल्टेज की समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़ीपुख्ता उपकेंद्र के जेई आशा राम ने बताया कि केबल बॉक्स फट जाने के कारण सप्लाई नहीं आ रही थी। विद्युत कर्मियों द्वारा केबल बॉक्स को ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें