फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: उमस बढ़ी गर्मी से परेशान रहे लोग, तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में सुबह से उमस बनी रही। पसीने की चिपचिपाहट वाली गर्मी से लोगों को परेशानी हुई। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को आधे जिले में बारिश हुई और आधे हिस्से में बूंदाबंदी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बृहस्पतिवार को फिर से मौसम बदला। सुबह से ही धूप निकलने से मौसम गर्म रहा। गर्मी के साथ उमस बनी रही। दोपहर में तेज धूप और उमस रही। पंखे व कूलर से लोगों को गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिल सकी। लोग धूप से बचने के लिए सिर पर कपड़ा बांधकर या टोपी लगाकर जाते हुए दिखाई दिए। दोपहर बाद कुछ देर के लिए हल्के बादल छाये, लेकिन फिर धूप निकल गई। लाेगों को कोई राहत नहीं मिल सकी। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर से 34 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उप्र के अधिकतर जिलों में मौसम मिश्रित रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें