फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट वाहनों के सहारे सवारी, किराया मनमाना

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट वाहनों के सहारे सवारी, किराया मनमाना
विज्ञापन

शामली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए हरियाणा-पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली समेत दूसरे प्रदेशों की बस सेवाएं बंद हो गई हैं। जिस कारण सवारियां प्राइवेट वाहनों के सहारे पर आश्रित है। करनाल, पानीपत जाने के लिए प्राइवेट टैक्सी मनमाना किराया सवारियों से वसूल रही हैं।
एआरएम मनोज वाजपेयी और शामली रोडवेज बस स्टेशन के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद शासन ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए नियमित कोरोना कर्फ्यू 17 मई तक बढ़ा दिया है। कोरोना कर्फ्यू बढ़ने से शासन ने अंतरराज्यीय बस सेवाओं को बंद कर दिया है। पिछले पांच दिन से हरियाणा-पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड-दिल्ली और जम्मू-कश्मीर की बस सेवाओं का संचालन बंद है। जिस कारण प्राइवेट वाहन चालक मनमाना किराया सवारियों से वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली से करनाल का किराया 60 रुपये है, प्राइवेट टैक्सी वाले 80 रुपये से लेकर 100 रुपये किराया वसूल रहे हैं। शामली से लोनी तक यूपी रोडवेज और मिनी बसों का संचालन हो रहा है। सवारियों की कमी को देखते हुए यूपी रोडवेज की बस सेवाओं में कमी आई है। सवारियों की संख्या कम देखते हुए शामली डिपो की 23 बसों की आय 3.50 लाख रुपये से घटकर मात्र 85 और 90 हजार रुपये पर सिमट गई है। 25 सवारियां होने पर दूसरे शहर के लिए यूपी रोडवेज बसों का संचालन किए जाने के निर्देश हैं। कोरोना कर्फ्यू के बढ़ने से 10-15 मिनट के अंतराल की बस सेवा अब एक घंटे की हो गई है। अड्डे पर बसों की संख्या ज्यादा सवारियों की संख्या कम हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें