गोगवान जलालपुर गांव में ग्रामीणों द्वारा लगाए गए पलायन के।पोस्टर। संवाद
बाबरी। गांव गोगवान जलालपुर में जल निकासी नहीं होने से तालाब ओवरफ्लो है। महीनों से जलभराव और कीचड़ की समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने अब सामूहिक पलायन की चेतावनी देते हुए अपने घरों के गेट पर मकान बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान से लेकर जिलाधिकारी तक कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि मोहल्ले में कई महीनों से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़कों पर गंदा पानी भरा रहने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। स्कूली बच्चों को स्कूल जाने और महिलाओं को मंदिर जाने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इससे ग्रामीणों का जीवन दूभर हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव और गंदगी के कारण मोहल्ले में महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। बीमारी का प्रकोप फैल रहा है। पानी के साथ जहरीले जीव भी बहकर मोहल्ले में पहुंच रहे हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है।
शनिवार को मोहल्ले के करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों ने अपने मकानों पर पलायन और मकान बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा कर दिए। सुनील, मदनपाल, मूलचंद, गणपत, कपिल, चमन सिंह, अनुज और राजपाल ने बताया कि अब वे इस नारकीय माहौल में नहीं रह सकते है।
ग्रामीण शोभना ने बताया कि कई महीनों से मोहल्ले में पानी भरा है।
गोगवान जलालपुर गांव में ग्रामीणों द्वारा लगाए गए पलायन के।पोस्टर। संवाद
गोगवान जलालपुर गांव में ग्रामीणों द्वारा लगाए गए पलायन के।पोस्टर। संवाद