शामली। शहर की पंजाबी कालोनी में छह साल पहले प्रसिद्ध भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी, बेटी व बेटे ही नृशंस हत्या कर दी गई थी। उनकी पुण्य तिथि पर बुधवार सुबह 10 बजे हवन यज्ञ और पुष्पांजलि होगी। चौहरे हत्याकांड को लेकर लोग आज भी सिहर उठते हैं।
अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेह पाठक, बेटी वसुंधरा के शव 31 दिसंबर 2019 की शाम को उनके घर में मिले थे। उनकी धारदार हथियारों से वार कर निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। बेटे भागवत का शव देर रात में पानीपत टोल प्लाजा के निकट कार से अधजली हालत में बरामद हुआ था।
इस चौहरे हत्याकांड की जानकारी मिलने पर पूरे जिले में शोक छा गया था और लोगों की भारी भीड़ कालोनी में इकट्ठा हो गई थी। नए साल से पहले दिन हुए लोमहर्षक हत्याकांड की हर तरफ निंदा की गई थी। पुलिस ने हत्याकांड के आरोप में अजय पाठक के करीबी शिष्य हिमांशु सैनी निवासी झाड़खेड़ी थाना कैराना को गिरफ्तार किया था। पिछले साल 22 मई 2024 में हिमांशु सैनी को कैराना न्यायालय से फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। हिमांशु सैनी इस समय बरेली जेल में बंद है। बड़े भाई हरिओम पाठक ने बताया कि अजय पाठक, पत्नी, बेटी व बेटे की की पुण्य तिथि पर बुधवार को सुबह दस बजे हवन होगा। इसके बाद पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
गम और गुस्से का बना था माहौल, नए साल पर नहीं मना था जश्न
चौहरे हत्याकांड को लेकर उस समय गम और गुस्से का माहौल बना था। गम में डूबे शहर में नए साल के जश्न के कार्यक्रम नहीं हुए थे। सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए थे। हर तरफ से एक ही आवाज उठ रही थी कि जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। आज भी लोग इस चौहरे हत्याकांड को याद कर सिहर उठते है।
शामली निवासी अजय पाठक, पत्नी, बेटी व बेटे का फाइल फोटो।- फोटो : नानपारा के कग्गर गांव में प्रशासन द्वारा ढहाया गया अतिक्रमण।