फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सामूहिक सुंदरकांड के पाठ में गूंजा राम नाम

Wed, 31 Dec 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
थानाभवन में आयोजित कार्यक्रम में हनुमान जी की झांकी को देखती महिलाएं । संवाद
विज्ञापन
थानाभवन। वर्ष के अंतिम मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महिला महासम्मेलन की महिला इकाई एवं महिला सुंदरकांड सेवा समिति द्वारा नगर की अग्रवाल धर्मशाला में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया।
विज्ञापन

सुंदरकांड पाठ व सत्संग के दौरान सुंदरकांड सेवा समिति की अध्यक्ष रश्मि गर्ग ने कहा कि गले में तुलसी की माला, मुख में राम नाम और मस्तक पर तिलक यही हमारे सकारात्मक भाव होने चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीराम की आराधना हमें मर्यादा में रहना सिखाती है और मानव जीवन का सही मार्गदर्शन करती है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों के माध्यम से भक्तिमय माहौल बनाए रखा। सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के भजनों पर झूमकर आनंद लिया।
कार्यक्रम में शिल्पी अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल, दीपा तायल, कविता सैनी, कीर्ति राठी, पूजा जैन, नेहा, नंदा त्यागी, सुनीता अग्रवाल, अंजली सिंघल मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें