शामली। मौसम का बदलता मिजाज आम लोगों की उलझनें बढ़ा दी हैं। सोमवार की मध्यरात्रि बाद चली धूल भरी आंधी चलने के साथ ही बूंदाबांदी होने से जिले में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तेज आंधी के कारण होर्डिंग और बैनर उखड़ गए। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि सोमवार की रात आंधी, तूफान, वेस्ट यूपी के जिलों से होकर हरियाणा और राजस्थान निकल गया है। फिलहाल आंधी का खतरा टल गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश होने के आसार हंै।
सोमवार की रात 11 बजे प्रारंभ हुई धूल भरी आंधी 12 बजे विकराल रूप धारण कर लिया। धूल भरी आंधी के साथ ही बूंदाबांदी दो बजे रात तक होती रही। धूल भरी आंधी के कारण होर्डिंग्स, बैनर, पेड़ और बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आम और गेहूं की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। सोमवार की रात से धूल भरी आंधी के कारण पूरी रात और मंगलवार की शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
आंधी और बूंदाबांदी से गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, मंगलवार सुुबह आकाश में बादल छाने के साथ धूप निकली।