फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी के साथ ओलावृष्टि से नुकसान

Wed, 09 May 2018 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। मंगलवार शाम आकाश में बादल छाने के बाद धूल भरी आंधी के साथ थोड़ी देर लिए बूंदाबांदी के साथ ही ओलावृष्टि हुई है। वहीं, शाम साढ़े सात बजे के करीब तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। आंधी आने से  जिले के 125 से ज्यादा गांवों  की आपूर्ति ठप हो गई है। 15 से ज्यादा  गांवों में बिजली आपूर्ति को बहाल करने के विद्युत निगम की टीम काम में जुटी हुई है।      
विज्ञापन


सोमवार की रात आए आंधी के कारण 72 बिजली घरों की आपूर्ति प्रभावित रही है। जिले के 125 से ज्यादा गांवों के 115 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने से  बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक  ग्रामीण क्षेत्रों के  33 केवी के 29 बिजली घरों में लाइन मे ब्रेक डाउन हुई है। 11 हजार लाइन के 43 फीडरों में से 33 फीडरों की बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई।  दस फीडरों की बिजली आपूति ठप है। बिजली वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि जिले के मुंडेट ख्रादर, शामली- श्यामला, नाई नंगला, रंगाना, दरगाहपुर, जागीरपुर, पिंडौरा, गागोर, टोड़ा,हसनपुर, गढीअब्दुला, गढीगुजर समेत 42 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही थी।

विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र गौतम ने बताया कि शामली, कांधला, कैराना समेत सभी 65 बिजली फीडर आंधी से अचानक प्रभावित हो गए थे। शहरी क्षेत्रों के 19 फीडरों को दोपहर तक चालू कर दिया गया था। आदर्श मंडी बिजली घर के  ग्रामीण क्षेत्र के फीडरों को छोड़कर ज्यादा आपूर्ति बहाल है।  
विज्ञापन


जिले के विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि  आंधी से 120 बिजली खंभे क्षतिग्रस्त हो जाने से 125 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही है। उधर, मंगलवार की शाम पांच बजे थोड़ी देर बूंदाबांदी- ओलावृष्टि  हुई। दस मिनट की ओलावृष्टि हुई। ।शामली कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि ओलावृष्टि से आम की फसल को ज्यादातर नुकसान हुआ है।

आंधी से आम और पापुलर के पेड़ हुए धराशायी                   
शामली। धूल भरी आंधी और तूफान से आम व पापुलर के पेड़ भारी संख्या में  गिर गए हैं। आंधी से जहां बागों में पेड़ों से आम झड़कर गिर गए हैं। सोमवार की मध्यरात्रि धूल भरी आंधी से भैंसवाल रोड स्थित गुड़ मंडी में पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया। टेलीफोन का खंभा मुड़ गया है। पानीपत- खटीमा मार्ग, दिल्ली- यमुनोत्री मार्ग, मेरठ- करनाल  रोड पर होर्डिग, बैनर  गिर कर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आंधी- तूफान से कांधला, कैराना, शामली, बाबरी, थानाभवन के बागों में आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। करनाल रोड स्थित चौधरी  चंद्रवीर सिंह एडवोकेट के बाग से आम की फसल को भारी क्षति पहुंची है। बाग के ठेकेदार लियाकत अली ने बताया कि उनके बाग के आम भारी संख्या में झड़कर गिर गए हैं। छोटे आमों को मंडी में आढ़ती लेने को तैयार नही है। औने- पौने दाम में छोटे आमों को बेचने पर मजबूर होना पडे़गा। छोटा आम खाने योग्य नहीं है। सिर्फ छोटे आम चटनी के काम आ सकता है। जिला  उद्यान निरीक्षक सोमपाल सिंह मलिक ने बताया कि धूल भरी आंधी से बीस  प्रतिशत तक आम की फसलों को नुकसान पहुंचा हैं। भैंसवाल रोड पर पेड़ क्षतिग्रस्त हो गए है। किसानों के खेतों व बागों में लगे पेड़ धराशायी हो गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें