फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी, जलभराव में जीवन काट रहे हरड़ फतेहपुर के लोग

विज्ञापन
ानाभवन क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर की गली में भरा पानी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
थानाभवन। गांव हरड़ फतेहपुर में तालाब ओवरफ्लो होने के कारण करीब डेढ़ सौ लोग पिछले कई साल से गंदे पानी के बीच जीवन काट रहे हैं। लेकिन उनकी इस हालत को देखने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

ये लोग गांव की अनुसूचित जाति की बस्ती में रहते हैं। इसी बस्ती के पास में गांव का तालाब है, जो गंदगी व गंदे पानी से लबालब है। पानी की निकासी न होने के कारण तालाब ओवरफ्लो हो रहा है और गंदा पानी बस्ती में भर रहा है। इस हालत में गांव का जो भी पानी तालाब में आता है। वह ओवरफ्लो होकर गांव की अनुसूचित बस्ती में घुस जाता है। इस पानी से बस्ती के करीब डेढ़ सौ लोग बुरी तरह से प्रभावित हैं। लोगों का कहना है कि वह इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों से लेकर डीएम स्तर तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह आने वाले पंचायत चुनाव का भी बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

बोले ग्रामीण...
पांच साल हो गए हमारे गली से गंदा पानी नहीं निकला। हमारे बच्चे गंदगी की वजह से बीमार हो रहे हैं।
-बॉबी कुमार
प्रधान को पांच साल हो गए कहते-कहते, लेकिन गंदे पानी का रास्ता नहीं निकला। अब उनकी सुनवाई नहीं हुई तो किसी को वोट भी नहीं देंगे।
- अनिल कुमार
हमारे यहां हर समय गंदगी रहती है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। इस संबंध में कई बार शिकायत करने का भी कोई लाभ नहीं मिल रहा।
- खजान सिंह
पांच साल हो गए, हमारी कोई बात सुनने को तैयार नहीं है। पानी की निकासी न होने के कारण हमारे मकानों में दरारें आ गई हैं।
- राजवीर सिंह
इन्होंने कहा...
हरड़ फतेहपुर में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बीडीओ थानाभवन को समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए हैं।
- शंभूनाथ तिवारी, सीडीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें