कैराना में यमुना नदी में स्नान करते श्रद्धालु-संवाद
कैराना। मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान किया तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान ब्राह्मणों को वस्त्र व दक्षिणा आदि भेंट किए गए।
रविवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर सुबह 6:00 बजे से ही उत्तर प्रदेश व हरियाणा से श्रद्धालुओं का यमुना तट पर पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान कर सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर यमुना नदी में प्रवाहित किए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों की शांति के लिए सूर्य एवं भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। साथ ही ब्राह्मणों को वस्त्र, मिष्ठान और दक्षिणा भेंट की गई।
यमुना तट पर प्रशासन द्वारा महिलाओं के लिए अस्थायी चेंजिंग रूम बनाए गए थे। तट पर पुलिस मौजूद रही।