फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाल की टिप्पणी पर लोगों ने जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाल की टिप्पणी पर लोगों ने जताई आपत्ति
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली में आयोजित शांति समिति की बैठक में सीओ ने लोगों से होली का त्योहार शांति एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।
बुधवार को शहर कोतवाली में होली को लेकर हुई शांति समिति की बैठक में सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने कहा कि अगर कोई शांति भंग करने की या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने कहा कि क्षेत्र में कहीं पर सट्टा, जुआ, अवैैध शराब या अन्य कोई भी गलत कार्य होता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को देकर सहयोग करें।
विज्ञापन

इस दौरान महर्षि वाल्मीकि का नाम लेकर कोतवाल द्वारा टिप्पणी करने पर बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं वाल्मीकि धर्म समाज के जिला प्रभारी घनश्याम पारचा ने आपत्ति जताते हुए रोष व्यक्त किया। कोतवाल ने कहा कि उनकी मंशा किसी की भावना को ठेस पहुंचाने की नहीं थी। इसके बाद मामला शांत हो गया। इस अवसर पर व्यापारी नेता घनश्यामदास गर्ग, पंडित प्रेम किशोर कोठारी, विजय मलि, संजीव प्रधान, रविकांत गर्ग, सभासद गुलजार मंसूरी, अशरफ अली, सभासद तोहीद रहमानी, सभासद महेश धीमान, सुभाष धीमान, सतेन्द्र तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें