झिंझाना । पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल झिंझाना द्वारा बस स्टैंड स्थित आर्य समाज मंदिर में होली की ठिठौली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी।
सोमवार शाम पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल की झिंझाना इकाई द्वारा होली की ठिठौली कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संगठन के जिलाध्यक्ष सूर्य वीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तान्या कौशिक द्वारा सरस्वती वंदना से की गई। तनु गहलोत, ईशा कौशिक, रिचा बंसल, महक, सोनी, अक्षित बंसल, वंश आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
दिल्ली से आए मयंक शर्मा द्वारा खायके पान बना रसवाला गाने पर मोहक डांस कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के अंत में व्यापार मंडल झिंझाना के अध्यक्ष विनोद संगल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी बीपी सिंह यादव, चेयरमैन हाजी सरफराज खां, अशोक बहादुर गोयल, पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार शर्मा, चौधरी भोपाल सिंह भाकियू, सतीश भटनागर, अमित राठी, सुरेश गर्ग आदि मौजूद रहे।