फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए लोग सड़क पर उतरे

Thu, 18 May 2017 12:08 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। गांव दुल्लाखेड़ी में ग्रामीणों ने गांव में बिजली कटौती और गांव, खेत से गुजर रही लाइन की जर्जर हालत को लेकर हंगामा प्रदर्शन किया। बुधवार को बिजलीघर पर ग्रामीणों ने बिजली की विभिन्न समस्याओं को लेकर गांव दुल्लाखेड़ी, भाट्टू खेड़ी, कैल शिकारपुर, राझड़, खेड़ा गदाई आदि गांव के लोगों ने जमकर हंगामा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बिजलीघर के बाहर रोड जाम और धरना प्रदर्शन कर विरोध करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल रही है। लोगों का कहना है कि नियमित रूप से बिजली न आने के साथ ही लंबे समय तक बिजली गुल रहती है। जबकि गांव में 18 घंटे बिजली के आदेश है।

परंतु हमारे गांव में 10 घंटे से भी कम बिजली आती है, और बिजली के कनेक्शन में भी अवैध वसूली की जा रही है। लोगों का कहना है कि गांव, खेतों में हाईटेंशन, एलटी तार जर्जर हालात में है। खंभों पर तार नीचे, ढीले लटके रहते है। एसडीओ महावीर सिंह और जेई अशोक कुमार बिजलीघर पहुंचे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बिजली का समय सुबह 10 से शाम 4 बजे और शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक बदलने की मांग रखी। जिस पर एसडीओ महावीर ने ग्रामीणों को दो दिन समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।  रामवीर राणा दुल्लाखेड़ी, ग्राम प्रधान गौरव राणा भाट्टू खेड़ी, घनश्याम खेड़ा गदाई, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें