फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भीषण गर्मी में लोगों को नहीं मिल रही राहत, बिजली कटौती ने बढ़ाईं मुश्किलें

Tue, 04 Jun 2024 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
धूप से बचने के लिये कपडा लपेट कर जाती युवतिया
विज्ञापन
शामली। जिले में भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तीसरे दिन भी स्थिर रहा, जबकि रात के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। चिलचिलाती धूप और उमस से लोग पसीने से तरबतर रहे। दोपहर में लू के थपेड़ों से हाल बेहाल रहा। उधर, बिजली की कटौती भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह को गर्मी का हाल रहा। सुबह से ही मौसम में उमस बनी रही और चिलचिलाती धूप निकली। दोपहर में तो हाल ये रहा कि भीषण गर्मी के बीच गर्म हवा चलनी शुरू हो गई थी। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल रहा। जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकले। लोग धूप से बचने के लिए सिर पर व मुंह पर कपड़ा लपेटकर बाहर निकले। दोपहर में ग्राहकों के आने से बाजार सूने पड़े रहे। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रात के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होकर 29 डिग्री सेल्यिस रहा।
उधर, दिन और रात में बिजली की अघोषित कटौती भी रोज की तरह हुई। रात में भी कई बार ट्रिपिंग होने से लोग परेशान रहे। शहर में दोपहर के समय बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग गर्मी में पसीने से तरबतर रहे। 24 घंटे में लगभग आठ घंटे की विद्युत कटौती की गई। बिजली कटौती होने से लोगों की गर्मी में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें