फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सोशल मीडिया पर लाइव आकर लगा रहे कबूतरबाजी पर सट्टा

Sun, 03 May 2026 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में लगातार कबूतरबाजी पर सट्टा लगाया जा रहा है। अब गिरोह के सदस्य सोशल मीडिया पर लाइव आकर भी कबूतरबाजी पर सटटे की जानकारी दे रहे हैं। एक बाजी पर 11 से लेकर 12 हजार रुपये तक लगाए जा रहे हैं। पुलिस सब कुछ जानते हुए भी अनजान बनी हुई है।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के सेहटा और गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में लगातार कबूतरों पर सट्टा लगाया जा रहा है। अब सोशल मीडिया पर गिरोह के दो सदस्यों की वीडियो और ऑडियो वायरल हो रही है।
वायरल वीडियो में एक युवक बोल रहा है कि यहां कबूतरों पर सट्टा लगाया जाता है। इस बार 11 हजार रुपये का सट्टा लगाया गया है। अन्य लोग भी इसी तरह सट्टा लगा सकते हैं। वीडियो में उड़ते हुए कबूतर भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा एक अन्य ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक दूसरे युवक से बात करते हुए कह रहा है कि कबूतरों को उड़ान के लिए तैयार करने में 20 मिनट से लेकर आधा घंटे तक का समय लगता है। वह कबूतरों को नशा देकर उड़ान के लिए तैयार करने की बात भी कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें