फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बाल श्मशान की भूमि पर जलभराव से गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांधला। मोहल्ला रायजादगान से नवजात शिशु शव को दफनाने के लिए श्मशान पहुंचे लोगों ने हंगामा कर दिया। बाल श्मशान में जलभराव और कीचड़ था। वहीं कूड़ा पड़ा हुआ था। लोगों ने जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ला रायजादगान निवासी अंकित की पत्नी ने बुधवार रात शिशु को जन्म दिया था, जिसकी कुछ देर बाद ही माैत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह अंकित अपने परिजन व मोहल्लावासियों के साथ शिशु के शव को दफनाने के लिए डंग डूंगरा मार्ग स्थित बाल श्मशान भूमि पर गया। वहां पर फैली गंदगी और जलभराव को देखकर लोगों में रोष फैल गया। जलभराव के कारण शव को दफनाने के लिए सही जगह नहीं मिली। हालांकि किसी तरह नवजात शिशु के शव को दफनाया गया। अमित, सोनू, दिनेश, राजू, राहुल आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें