फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन, मेडिकल में दिलाएं राहत

Mon, 21 Nov 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। शहर के आरके इंटर कालेज में पाइन डिवीजन के नेतृत्व में रविवार को सेवानिवृत्त सैनिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर रैली का आयोजन किया गया। इसमें पेंशन, मेडिकल और कैंटीन कार्ड से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं और इसमें राहत दिलाने की मांग की गई। 
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों के लिए मोबाइल कैंटीन, मेडिकल कैंप और आधार कार्ड पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। रैली में मुख्य अतिथि रिटायर्ड मेजर जनरल बीएस पंवार और बिग्रेड़ियर एम श्रीकुमार रहे। संचालन राजपूत के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुनील सिहाग ने किया। इसमें जनपद के 600 पूर्व सैनिकों और परिजनों ने हिस्सा लेकर समस्याओं से अवगत कराया। रैली में अलग-अलग काउंटरों की व्यवस्था की गई। मुख्य अतिथि बीएस पंवार एवं एम श्रीकुमार ने कहा कि वे अपनी समस्याओं को लिखित में दें। इनके निराकरण के लिए प्रयास किए जाएंगे।

सूबेदार मेजर अशोक कुमार ने सेवानिवृत्ति के बाद रोजगार संबंधी जानकारी के लिए पंजीकरण कराने के साथ ही अन्य कई विकल्पों के बारे में बताया। कैप्टन प्रताप सिंह यादव ने सभी को पेंशन संबंधी दिक्कतों के बारे में बताया।  
विज्ञापन


पूर्व सूबेदार पीएस यादव ने बीमारी के इलाज के लिए कार्ड आधारित सेवाओं के बारे में बताया। सूबेदार मेजर शोभाराम ने पूर्व सैनिकों को सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरी से संबंधित जानकारियां दीं। रैली के दौरान ही पूर्व सैनिकों की समस्याओं को जानने के लिए अलग-अलग काउंटर की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही जिसके आधार कार्ड नहीं बने थे। उनका आधार कार्ड पंजीकरण भी किया गया। मोबाइल कैंटीन की व्यवस्था भी रही। इसमें सैन्य परिवारों ने जरूरी सामान खरीदा।

इस दौरान मेडिकल कैंप लगाया गया। इसमें करीब 600 सैनिकों और महिलाओं ने बीमारियों का परीक्षण कराकर दवाई ली। इस दौरान एक्स सर्विस मैन वेलफेयर समिति अध्यक्ष योगेंद्र कुमार, महासचिव रविंद्र कुमार, विजयपाल मलिक, सतेंद्र सिंह, सलेक चंद, विनोद पंवार, विजेंद्र सिंह, चरण सिंह, कंवर सिंह, रामपाल सिंह, विजय सैनी, कैप्टन लोकेंद्र कुमार, सतबीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें