शामली के गांव हसनपुर में मोर को निकालने के कुएं में उतरते फायरकर्मी। स्रोत दमकल विभाग
शामली। गांव हसनपुर में कुत्ते से जान बचाकर भागा राष्ट्रीय पक्षी मोर 60 फुट गहरे कुएं में गिरकर घायल हो गया। उसके पीछे कुत्ता भी कुएं में गिर गया।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें निकालने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल की टीम पहुंंची। दमकलकर्मियों ने रोप लोडर की सहायता से कुएं में उतरकर कुत्ते को टोकरी में बैठाकर बाहर निकाला।
इसके बाद मोर को भी टोकरी में बैठाकर कुएं से बाहर निकाला। इस हादसे में मोर के पंख टूट गए और घायल हो गया। दमकल विभाग ने मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाकर मोर उनके सुपुर्द कर दिया। वन रेंजर कृष्णकांत ने बताया कि मोर का उपचार किया जा रहा है।
उधर, गांव कुड़ाना में सीएचसी परिसर में युवाओं ने वॉलीबाल खेलने के लिए चारों तरफ से जाल लगा रखा है। शनिवार शाम को बंदर का बच्चा जाल में फंस गया। इसे देखकर बंदर इकट्ठे हो गए और बच्चे को निकालने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं निकल सका। ग्रामीणों ने बंदरों को वहां से हटाकर जाल को काटकर बंदर के बच्चे को निकाला। इसके बंदर का बच्चा अपनी मां के पास पहुंचा।
शामली के गांव हसनपुर में मोर को निकालने के कुएं में उतरते फायरकर्मी। स्रोत दमकल विभाग