फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण हुई नमाज, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लौटाया

विज्ञापन
कैराना में जामा मस्जिद के पास की स्थिति के बारे में जानकारी के लिए ड्रोन का लिया गया सहारा। - फोटो : shamli
विज्ञापन
शामली/कैराना। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को शामली में तनावपूर्ण शांति रही। पुलिस और पीएसी के पहरे में जुमे की नमाज हुई। शहर के आजाद चौक पर प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की। उधर, कैराना में भी लोगों ने जुलूस निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने चार लोगों पर भड़काऊ पोस्टर, प्रचार सामग्री मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन को आशंका थी कि जुमे की नमाज के बाद जमा भीड़ विरोध प्रदर्शन कर सकती है। इसमें हिंसा भी संभव है, लिहाजा जिले भर की मुख्य बड़ी मजिस्द के बाहर भारी पुलिस और पीएसी बल लगा दिया गया था। पुलिसिया पहरे में ही नमाज हुई। सुबह पुलिस को सूचना मिली कि शहर के दिल्ली सहारनपुर रोड पर तिमरसा मस्जिद में जुुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन और ज्ञापन देने की तैयारी है। डीएम अखिलेश सिंह और एसपी विनीत जायसवाल ने तिमरसा मस्जिद और मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों से मिलकर बात की। इसका नतीजा हुआ कि शांतिपूर्वक नमाज हो गई। नमाज से पहले ही शांति का एलान करते हुए कह दिया गया था नमाज के बाद सब शांतिपूर्वक घर जाएंगे। ज्ञापन देने का कार्यक्रम भी टाल दिया गया। हालांकि नमाज के वक्त मस्जिद के बाहर एडीएम, एएसपी समेत भारी फोर्स और पीएसी लगाई गई। दोपहर करीब तीन बजे आजाद चौक पर मुस्लिम समाज के सैकड़ों युवक एकत्रित होकर प्रदर्शन करने लगे। नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालने की कोशिश हुई। सूचना मिलते ही एडीएम-एएसपी और भारी फोर्स मौके पर पहुंच गया। अफसरों के समझाने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और वापस लौटे। उधर रालोद ने इस कानून के विरोध में अपने ही कार्यालय पर सभा की। यहां भी भारी पुलिस बल लगा दिया गया था। पुलिस ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन की अनुुमति नहीं दी थी। बाद में यहां पहुंचे एसडीएम संदीप कुमार अपना ज्ञापन दिया।
हाथों में तख्तियां और तिरंगा, जमकर नारेबाजी
कैराना। ईदगाह पर दोपहर तीन बजे सैकड़ों युवकों ने एकत्रित होकर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में नारेबाजी की। हाथ में तख्तियां और तिरंगा था। नारेबाजी की। एसडीएम, सीओ ने भारी फोर्स के साथ पहुंचे और उन्हें समझाकर वापस भेजा। भीड़ को बाजार में पहुंचने से पहले पुलिस ने तितर बितर कर भेजा। ईदगाह पर दो ड्रोन कैमरों से वीडियोग्राफी कराई। डीएम और एसपी सुबह ही कस्बे में पहुंच गए थे। बाजारों में गश्त की और लोगों से शांति की अपील। मुस्लिम समाज के लोगों ने दुकानें बंद रखीं। डीएम, एसपी ने मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों से बात कर शांति की अपील की। इसके अलावा कांधला, झिंझाना, थानाभवन और जलालाबाद में भी कड़े पुलिसिया पहरे में नमाज हुई। पुलिस और पीएससी दिन भर गश्त करती रही।
विज्ञापन

भाकियू ने हल क्रांति आंदोलन टाला
शामली। भाकियू द्वारा गन्ना मूल्य और भुगतान की समस्या को लेकर शनिवार को प्रस्तावित हल क्रांति और कलेक्ट्रेट पर धरने प्रदर्शन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने फोन पर इसकी सूचना दी। बताया कि प्रदेश के माहौल को देखते हुए भाकियू हाईकमान ने ही ये निर्णय लिया है।
कोट
जिले में कुछ लोगों ने प्रदर्शन और ज्ञापन के प्रयास किए थे, लेकिन जिलाधिकारी के साथ उन्होंने स्वयं उनके समाज और संगठन के गणमान्य लोगों से बात कर उन्हें समझाया। धारा 144 लगे होने की जानकारी दी। तिमरसा में ज्ञापन देने की बात थी, लेकिन उनके समझाने पर लोग मान गए और ज्ञापन नहीं दिया। मोबाइल और पोस्टर आदि में भड़काऊ प्रचार सामग्री मिलने और माहौल खराब करने के आरोप में चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। यदि कोई माहौल खराब करने की कोशिश करेगा या संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा तो पुलिस सख्ती से निबटने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के अलावा उनकी भी संपति जब्त की जाएगी। जिला पूरी तरह शांत और सामान्य है। - विनीत जायसवाल ,एसपी शामली

शामली मौहल्ला आजाद चौक में काली पटटी बांध कर धुमता युवक- फोटो : SHAMLI

शामली स्थित आजाद चौक में मुस्लिम नेताओं से वार्ता करते एडीएम और एएसपी।- फोटो : SHAMLI

शामली स्थित आजाद चौक में मौजूद पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI

शामली के मोहल्ला आजाद चौक और काजीववाडा में प्रदर्शनकारियों को समझाकर घर पर भेजते पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI

शामली मौहल्ला आजाद चौक व काजीववाडा में मुस्लिम युवको को समझाकर घर पर भेजते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली के मोहल्ला आजाद चौक और काजीवाड़ा में युवकों को घर पर भेजते पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें