फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करो, वरना होगा आंदोलन

Wed, 18 Mar 2026 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के कृ​षि ​ विज्ञान केंद्र पर आयोजित किसान दिवस में अपनी समस्या रखते भाकियू के पूर्व जिला
विज्ञापन
शामली। जलालपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में मंगलवार को आयोजित किसान दिवस में किसानों ने चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान और कांधला नाले की सफाई का मुद्दा छाया। किसानों ने चेतावनी दी कि जल्द ही बकाया भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित किसान दिवस में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान पहुंचे। भाकियू टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल खाटियान ने कहा कि जिले की चीनी मिलों पर करीब 285 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान बकाया है। पेराई सत्र समाप्ति की ओर है, लेकिन किसानों को भुगतान नहीं मिला है। बताया कि थानाभवन चीनी मिल पर ही करीब 185 करोड़ रुपये का बकाया है। डीएम ने जिला गन्ना अधिकारी को मिलों से जल्द भुगतान कराने के निर्देश दिए। किसानों ने नकली कृषि दवाओं के नमूने लेकर कार्रवाई करने की मांग भी उठाई।

किसान नेता विदेश मलिक ने बारिश से प्रभावित गेहूं की फसल का मुद्दा उठाते हुए किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने जिला संयुक्त अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रतिदिन दो से तीन हजार मरीज अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन जांच के लिए मरीजों को दो सप्ताह तक का समय दिया जा रहा है।
विज्ञापन




भाकियू टिकैत के कुलदीप पंवार, ब्रह्म सिंह समेत नाला गांव के ब्रहम, सुधीर, अनुज पंवार, जसवीर सिंह, लोकेन्द्र, मुकेश और अजेंद्र पंवार ने बताया कि कांधला से बागपत के लूम गांव की ओर जाने वाले नाले का कैमिकल युक्त पानी ओवरफ्लो होकर गेहूं और गन्ने की फसल में घुस रहा है। इस पर बड़ौत पूर्वी यमुना नहर खंड के अवर अभियंता ने नाले की सफाई कराने का आश्वासन दिया। किसान सुनील ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान से लेकर लावारिस पशुओं का मुद्दा हर बार उठाया जाता है मगर समाधान नहीं हो पा रहा है।

भाकियू अराजनैतिक के अजय पिंडौरा ने कहा कि ऊन और पिंडौरा गांव के आसपास टीकाकरण के अभाव में पशुओं की मौत हो रही है। राजन जावला ने मतनावली गांव में कृष्णा नदी पर पुल बनवाने तथा डांगरौल गांव में यशपाल के खेत के पास बिजली लाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने का मामला उठाया। कुडाना गांव के जयपाल मलिक और ऋषिपाल सिंह ने अन्य राज्यों की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की मांग की।



किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, उपनिदेशक कृषि प्रमोद कुमार, जिला उद्यान अधिकारी सतेंद्र मान, जिला गन्ना अधिकारी रणजीत सिंह कुशवाह समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संचालन जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने किया।

सड़क बनाने की मांग



नाले गांव के किसान सुनील पंवार ने कहा कि कांधला से नाले गांव तक रजबहे की पटरी की जमीन को कई किसानों ने खेतों में मिला लिया है। उन्होंने अतिक्रमण हटवाकर पटरी की चौड़ाई बढ़ाने और उस पर सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें