शामली। वृंदावन में उप्र उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में शामली के पवन संगल छठवी बार संगठन के जिलाध्यक्ष और कांधला के ईश्वर दयाल कंसल को प्रांतीय संयुक्त महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने भव्य स्वागत किया।
मथुरा जिले के वृंदावन में सात और आठ सितंबर को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष के रुप में मुकुंद मिश्रा चुुने गए। बैठक में कांधला के ईश्वर दयाल कंसल प्रांतीय संयुक्त महामंत्री, पवन संगल छठी बार जिलाध्यक्ष चुने गए। मुजफ्फरनगर के पूर्व विधायक अशोक कंसल प्रदेश के वरिष्ठ, उपाध्यक्ष, सहारनपुर के यशपाल मैनी दीपक राज सिंघल को प्रदेश उपाध्यक्ष चुने गए हैं। पवन संगल ने बताया कि जल्दी ही जिला स्तर पर पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष चुने गए पवन संगल और कांधला के ईश्वर दयाल कंसल के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री चुने जाने पर स्वागत किया गया।