शहर के मोहल्ला बरखंडी स्थित अरबन पीएचसी पर मरीजों की जांच करते चिकित्सक। संवाद
शामली/चौसाना। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। इन मेलों में बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या अधिक रही।
चौसाना पीएचसी पर डॉ. अशोक कुमार ने 148 मरीजों की जांच की। यहां त्वचा रोग, उच्च रक्तचाप, खांसी-जुकाम और मधुमेह सहित विभिन्न रोगों के मरीज देखे गए। शहर के मोहल्ला पंसारियान स्थित अर्बन पीएचसी पर डॉ. सादिया ने 53 मरीजों को देखा, जिनमें 17 गर्भवती महिलाएं थीं। यहां मधुमेह, रक्तचाप, बुखार और एलर्जी के मरीज भी आए। फार्मासिस्ट विकास कौशिक ने दवाएं वितरित कीं। मोहल्ला बरखंडी स्थित अर्बन पीएचसी पर डॉ. दीपांशु चौधरी ने 35 मरीजों की जांच की। इनमें पांच गर्भवती महिलाओं को परामर्श दिया गया। यहां भी एलर्जी, रक्तचाप, मधुमेह और बुखार के मरीज पहुंचे। सीएचसी शामली के चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने मेलों का निरीक्षण किया। ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी डॉ. तरुण ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
-प्रमुख केंद्रों पर मरीजों की संख्या
पंसारियान पीएचसी पर कुल 53 मरीज आए, जिनमें 17 गर्भवती महिलाएं शामिल थीं। बरखंडी पीएचसी पर 35 मरीज पहुंचे, जिनमें पांच गर्भवती महिलाओं को परामर्श मिला। चौसाना पीएचसी पर सर्वाधिक 148 मरीजों की जांच हुई। इन मेलों में कुल 230 से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिला।