फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अल्ट्रासाउंड के लिए भटके मरीज

Sat, 11 Apr 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के तीन दिन के अवकाश पर जाने के कारण अल्ट्रासाउंड जांच न होने से मरीज परेशान हैं। मुख्य चिकित्साधीक्षक ही रेडियोलोजिस्ट का कार्य देखते हैं, जिस कारण यह समस्या बनी है। उधर, मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच की तारीख दो माह बाद की दी जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा रेडियोलोजिस्ट होने के कारण अल्ट्रासाउंड जांच करते हैं। एक दिन में 30-35 अल्ट्रासाउंड जांच हो पाती है जबकि मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण उन्हें आगे की तारीख दी जाती है।
शुक्रवार को जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच कराने आए मरीजों को दो माह से ज्यादा समय बाद यानि 16 जून की तारीख दी गई। ऐसी स्थिति में मरीज को इंतजार करना पड़ता है या फिर प्राइवेट में महंगा शुल्क देकर जांच कराने को मजबूर होना पड़ता है। सीएमएस बृहस्पतिवार से शनिवार तक तीन दिन के अवकाश पर गए हैं, जिस कारण मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच तीन दिन तक बंद है। जिन मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच की तारीख दी गई, उन्हें बिना जांच कराए वापस जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्हें सोमवार को आने के लिए कहा गया है। इससे मरीजों में आक्रोश भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि दूसरे रेडियोलोजिस्ट की नियुक्ति के लिए शासन से पत्राचार किया गया है। अभी किसी की नियुक्ति नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें