फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति न मिलने से सीएचसी में नहीं हो रहे एक्सरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। सीएचसी में सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति नहीं होने से मरीजों के एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। चिकित्साधीक्षक ने इस संबंध में विद्युत निगम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं होने से मरीजों के सामने भारी परेशानियां खड़ी हो गई हैं। अस्पताल में एक्सरे मशीन नहीं चल पा रही है। जिस कारण मरीजों को भटकना पड़ रहा है। प्रतिदिन एक्सरे कराने के लिए करीब एक दर्जन मरीज पहुंचते हैं। एक्सरे नहीं होने से निजी प्राइवेट सेंटरों पर जाना पड़ रहा है। जहां उनकी जेब ढीली हो रही है। इस समस्या को देखते हुए चिकित्साधीक्षक डॉ. शैलेंद्र चौरसिया ने विद्युत निगम को पत्र लिखा है। उन्होंने सुचारू रूप से आपूर्ति दिलाने की मांग की है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र चौरसिया ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बंद होने से मरीजों को एक्सरे कराने में परेशानी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें