फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मौसम में बदलाव से सीएचसी पर बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी थानाभवन। विगत एक सप्ताह मे बदलते मौसम बरसात व तेज हवाओं के कारण क्षेत्र में बुखार, सर्दी जुकाम, नजला, खांसी आदि बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की संख्या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन




सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विगत एक सप्ताह से बदले मौसम के कारण बुखार, जुकाम, नजला, सर्दी, खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। स्वास्थ्य केंद्र पर रोजाना करीब 400 मरीज आ रहे हैं, जिनमें से आधे से ज्यादा इन बीमारियों से ग्रस्त है। तेज हवाओं के चलने के कारण कुछ मरीज जोड़ों के दर्द से से पीड़ित आ रहे हैं। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक नवजीत सिंह ने बताया लगभग 400 मरीज आ रहे हैं। सभी सामान्य बीमारी के हैं, जिनकी जांच कर उपचार दिया जा रहा है। संवाद


दो दिन बाद भी नहीं हुई शव की पहचान

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में धीमानपुरा फाटक के निकट मिले अधेड़ के शव की पहचान दो दिन बाद भी नहीं हुई है। शनिवार देर शाम को शहर के धीमानपुरा फाटक के निकट करीब 52 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया था। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की अभी तक पहचान नहीं हुई है। शव की पहचान की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि बीमारी की वजह से मौत होना माना जा रहा है। मृतक के पास कोई ऐसा सामान या कागज नहीं मिला है, जिससे पहचान में मदद हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें