फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-17 क्रिकेट टीम में धैर्य का चयन

विज्ञापन
शामली के थानाभवन निवासी क्रिकेटर धैर्य। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। थानाभवन गन्ना समिति के चेयरमैन अशोक चौधरी के पुत्र धैर्य सिंह का सीबीएसई एसजीएफआई स्कूल गेम फेडरेशन आफ इंडिया में चयन हुआ है। वे अब अंडर-17 क्रिकेट टीम के सदस्य होंगे। अंडर-17 टीम में चयन होने पर उनके खेड़ागदई गांव में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

धैर्य सिंह पिछले कई साल से नई दिल्ली साकेत में स्थित ज्ञान भारती कान्वेंट स्कूल में अध्ययन कर रहा है। कक्षा-10 का छात्र धैर्य सिंह पिछले कई साल से सोनट क्लब में द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित तारिक सिंह से क्रिकेट की कोचिंग ले रहा है। थानाभवन गन्ना समिति के चेयरमैन अशोक चौधरी ने बताया कि उसके पुत्र क्रिकेट टीम का प्रथम ट्रायल 19 नवंबर को एयर फोर्स बाल भारती लोधी रोड दिल्ली, दूसरा और तीसरा ट्रायल गाजियाबाद कैंब्रिज स्कूल में और चौथा ट्रायल ग्रेटर नोएडा में 12 दिसंबर को सेक्टर 110 के खेल मैदान मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें धैर्य सिंह का चयन हुआ। उन्होंने बताया कि धैर्य सिंह की बड़ी बहन स्नेहा सिंह भी भारतीय वॉलीबाल टीम की कप्तान रह चुकी हैं। भारतीय टीम जूनियर चैंपियनशिप में रूस में जीत हासिल कर टीम सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें