फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता अखंडता दिवस के रुप में मनाई पटेल जयंती

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में शपथ लेते कर्मचारी व अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस राष्ट्रीय एकता अखंडता दिवस के रूप में मनाया गया। एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में लौह पुरुष के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके नमन किया। उधर, विकास भवन के सभागार में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, पीपीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, डीपीआरओ आलोक शर्मा समेत कर्मचारियों ने पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। मौके पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता अखंडता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें